Haryana Free Borewell Yojana : फ्री बोरेवेल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Haryana Free Borewell Yojana 2024 :- हरियाणा के किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने Free Borewell Yojana की शुरुवात की है इस योजना के माध्यम से किसानों के खेत में सरकार को तरफ से फ्री बोरवेल खोदे जायेंगे। अक्सर ऐसा होता है की भारी बारिश की वजह से किसानों की फसल खराब हो जाती है। भारी बारिश की वजह से किसानों के खेत में बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे किसानों की फसल खराब हो जाती है। किसानों की फसल खराब होने से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने Free Borewell Yojana की शुरुवात की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसानों के खेत में बोरवेल लगने के बाद बारिश का सारा पानी बोरवेल के माध्यम से जमीन के नीचे चला जायेगा। इससे किसानों की फसल भी खराब नही होगी और जमीन में पानी का स्तर भी बड़ेगा। अपने खेत में बोरवेल लगवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा आपके खेत में बोरवेल खोदे जायेंगे।

Haryana Free Borewell Yojana Highlight

योजना का नामHaryana Free Borewell Yojana 2024
किसने शुरू कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यबारिश के ज्यादा पानी इकट्ठा होने की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhid.gov.in

हरियाणा राज्य अपने राज्य के किसानों के लिए समय समय पर नई नई योजनाएं लेकर आती रहती है, ताकि किसान भाईयो को आर्थिक सहायता मिल सके। किसान हमारे देश का अन्नदाता है। किसानों की वजह से ही हमे 2 वक्त की रोटियां नसीब होती है। किसानों की मदद करने के लिए हरियाणा सरकार ने Haryana Free Borewell Yojana की शुरुवात की है। ताकि किसानों के खेत में Free Borewell लगा के किसानों की खेती को खराब होने से बचाना है।

अगर आप हरियाणा से है और अपने खेत में बोरवेल लगवाना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े इस आर्टिकल में मैं आपको Haryana Free Borewell Yojana Form Kaise Bhare, और इस योजना से संबंधित सारी जानकारी दूंगा।

Haryana Free Borewell Yojana Benefits

किसान भाईयो को फ्री बोरवेल योजना आ जाने से बहुत सारे फायदे मिलने वाले है जिनकी जानकारी आपको निचे दी गई है।

  • फ्री बोरवेल योजना के तहत किसानों के खेत में फ्री में बोरवेल किया जाएगा, इससे किसानों की आर्थिक सहायता होगी।
  • इस योजना के आने से अब किसानों की फसल बारिश की वजह से खराब नही होगी।
  • अगर किसानों की फसल खराब नही होगी तो किसानों को अपनी फसल का अच्छा पैसा मिलेगा।
  • बोरवेल को वजह से बारिश का पानी जमीन के अंदर चला जायेगा जिससे जमीन के जल स्तर में भी सुधार होगा।
  • इस योजना के तहत किसानों के खेत में हरियाणा सरकार को तरह से फ्री में बोरवेल लगाया जाएगा।

Haryana Free Borewell Yojana Ka Uddeshy

Haryana Free Borewell Yojana का मुख्य उद्देश किसानों की फसल खराब होने से बचाना है। अक्सर किसानों की फसल बिन मौसम को बारिश की वजह से खराब हो जाती है। और कई बार तो किसानों को अपनी फसल की लागत भी नही निकल पाती। किसानों की इस समस्या का समाधान करने के लिए हरियाणा सरकार फ्री बोरवेल नाम की सरकारी योजना लेकर आई है। इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के खेत में बोरवेल किया जायेगा और उनकी फसल को खराब होने से बचाया जायेगा।

Haryana Free Borewell Yojana Eligibility

अगर आप Haryana Free Borewell Yojana का लाभ लेना चाहते है तो आपको सरकार को तरफ से निधारित की गई पात्रता को पूरा करना होगा। Haryana Free Borewell Yojana का लाभ लेने के लिए निर्धारित पात्रता कुछ इस प्रकार है।

  • सिर्फ हरियाणा राज्य का मूल निवासी किसान भाई इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • किसान के पास जमीन के दस्तावेज होने चाहिए जिसने वो बोरवेल लगवाना चाहता है।
  • आवेदनकर्ता किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • बोरवेल लगवाने के लिए किसान के पास कम से कम 5mX5m की जगह होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा लगाए गए बोरवेल की रखवाली किसान को खुद से करनी पड़ेगी।

Haryana Free Borewell Yojana Online Apply Kaise Kare

अगर आप भी अपने खेत में बोरवेल लगवाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सारी जानकारी आपको निचे दी गई है।

  • Water Recharge Bore Well – Farmer Registration ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जब आपके सामने वेबसाइट खुल जाएगी तो होम पेज पर आपको important का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लीक करना है। Important के अंदर आपको Registration For Water Recharge Bore Well का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लीक करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा ।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही सही भरनी है।
  • जानकारी भरने के बाद आपको जमीन के विवरण के साथ एक एफिडेविट भी लगाना होगा।
  • सारी जानकारी सही सही भरने के बाद फॉर्म को save कर देना है। आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म की एक रसीद मिल जाएगी जो आपको प्रिंट निकाल कर रख लेनी है।
  • फिर सरकारी अधिकारियों द्वारा आपके खेत का जायजा लिया जायेगा।
  • सब कुछ सही होने के बाद आपके खेत में बोरवेल खोदने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

दोस्तो मैं उम्मीद करता हूं की आपको haryana free borewell yojana की सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको कुछ पूछना है तो कमेंट करके पूछ सकते है। जानकारी अच्छी लगी तो आपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले। और ऐसी और सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment